चक्रधरपुर, दिसम्बर 17 -- सोनुवा,संवाददाता। सोनुवा प्रखंड के गोलमुंडा लैम्पस से मंगलवार से धान अधिप्राप्ति योजना का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलखो उपस्थित रही। उन्होंने जानकारी दी कि सोनुवा प्रखंड में 25 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि इसके अलावा अन्य किसान भी धान बेचने को इच्छुक होंगे तो उनका भी धान क्रय किया जाएगा। बताया कि सोनुवा में 575 किसान पंजीकृत हैं। इसके अलावा अन्य किसानों को भी पंजीयन के लिए जागरूक करने के साथ फॉर्म का वितरण किया जा रहा है। बताया कि झारखंड सरकार किसानों से धान की खरीदारी करने के लिए सामान्य श्रेणी के धान के लिए समर्थन मूल्य 2450 रुपये प्रदान कर रहा है। वहीं विधायक जगत माझी ने कहा सरकार इस बार बहुत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.