मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सूबे के सहकारिता और वन, पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने रविवार को सर्किट हाउस में सहकारिता और वन विभाग के अधिकारियों के साथ अलग-अलग विभागीय कार्यों की समीक्षा की। सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि धान खरीद में किसानों के हितों की रक्षा और समय पर भुगतान हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले में 285 समितियों के माध्यम से 2133 किसानों से 15,255.75 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। 1626 किसानों का भुगतान हो चुका है। धीमी गति पर मंत्री ने नाराजगी जताई और लापरवाह अफसरों को चिह्नित कर कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने शेष किसानों का भुगतान शीघ्र करने, सभी चयनित समितियों को अनुमोदित राइस मिलों से संबद्ध करने और खरीद प्रक्रिया को तेज व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.