औरंगाबाद, फरवरी 2 -- जिले में धान अधिप्राप्ति के कार्य में लगे पैक्स अध्यक्षों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला सहकार भवन कार्यालय के बाहर एकदिवसीय धरना दिया। पैक्स अध्यक्षों ने धरना देते हुए कहा कि पैक्सों को धान अधिप्राप्ति के लिए जो लक्ष्य दिया गया, वह पूर्व के वर्षों में सबसे कम लक्ष्य है। लक्ष्य के अनुरूप उन्हें सीसी की सुविधा दी गई थी जिसका उपयोग पैक्स अध्यक्षों के द्वारा कर लिया गया है। अधिप्राप्ति का समय सरकार के द्वारा 29 फरवरी निश्चित है जिसके अंदर किसानों को भुगतान करना अनिवार्य है। इसके साथ ही फोर्टिफाइड राइस के कारण सीएमआर आपूर्ति का कार्य भी बाधित है। सूद का बोझ प्रत्येक पैक्सों पर बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में सभी पैक्स डिफाल्टर हो जाएंगे। चक्रीय व्यवस्था ही धान अधिप्राप्ति का मुख्य उद्देश्य है लेकिन संबंधित पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.