सोनभद्र, जनवरी 16 -- सोनभद्र, संवददाता। धान खरीद की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं व किसानों ने जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी अगर शीघ्र ही खरीद शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जनपद में धान की फसल देर से तैयार होती है, जिसके चलते किसान केंद्रों पर देर से पहुंचते हैं। धान खरीद को डेढ़ माह पहले ही बंद कर दिया गया है। जबकि सरकारी धान खरीद केंद्र 28 फरवरी तक होनी थी। इस कारण बड़ी संख्या में किसान अपना धान सरकारी केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे हैं। उन्हें मजबूरन कम दाम पर निजी व्यापारियों को धान बेचना पड़ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.