जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- सरकार के द्वारा इस बार पैक्स के माध्यम से धान खरीद कर लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम कर दिया गया है पिछले वर्ष 73000 क्विंटल रखा गया था लक्ष्य, इस वर्ष 56000 रखा गया है धान खरीदारी का लक्ष्य मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में पैक्स अध्यक्षों के साथ विधायक सूबेदार दास ने बैठक की। बैठक में सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य कम करने पर नाराजगी जताई गई। सरकार के द्वारा इस बार पैक्स के माध्यम से धान खरीद कर लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम कर दिया गया है। इस बार प्रखंड के लिए 56000 क्विंटल धाम क्रय का लक्ष्य रखा गया है। जबकि पिछले वर्ष यह लक्ष्य 73000 क्विंटल था। इस वर्ष पंचायत मे 25 प्रतिशत तक कम हो गया है। पैक्स अध्यक्षों ने विधायक को अवगत कराया के इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में धान...