गया, जनवरी 13 -- जिले में धान खरीद का अभी डेढ़ महीने शेष बचे हैं। धान खरीद का निर्धारित लक्ष्य पाना मुश्किल हो सकता है। लक्ष्य अभी भी करीब 90 हजार टन धान की खरीद किया जाना है। जिले में दो महीने के अंदर अभी तक 10 हजार 855 किसानों से 67 हजार 337 टन ही धान की खरीद हुई है। इसमें जिले में सबसे कम अतरी प्रखंड में 15 सौ 53 टन और सबसे ज्यादा कोंच प्रखंड में 60 सौ 66 टन धान की खरीद की गई है। इसी तरह परैया प्रखंड में 1590 टन, टिकारी प्रखंड में 5376 टन, वजीरगंज प्रखंड में 4220 टन, गुरुआ प्रखंड में 4252 टन, गुरारू प्रखंड में 3506 टन,फतेहपुर प्रखंड में 3496 टन, गया टाउन ब्लॉक में 3236 टन, इमामगंज प्रखंड में 2917 टन धान की खरीद की गई है। इसी तरह जिले के अन्य प्रखंडों में भी धान की खरीद की जा रही है। लेकिन निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचाना परेशानी भरा साबित ह...