गया, फरवरी 15 -- जिले में सरकारी स्तर पर किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया का समय धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहा है। अब शेष 13 दिन ही बचे हैं। 28 फरवरी तक लक्ष्य पाने के लिए करीब 35 हजार टन धान खरीद किया जाना है। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत गया जिले में 15 नवंबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी तक निर्धारित है। जिले में करीब एक लाख 70 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक जिले में करीब 24 हजार 152 किसानों से एक लाख 35 हजार टन धान की खरीद हुई है। शेष 35 हजार टन धान खरीदा जाना बाकी है। जिले में 307 पैक्स व व्यापार मंडल सहकारी समिति के माध्यम से धान खरीदा किया जा रहा है। धान खरीद के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्य तेज किया गया है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि निर्धारित तिथि 28 फरवरी स...