गंगापार, मार्च 21 -- विकास खंड शंकरगढ़ के कई गांवों के किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिगना, करिया कला, देवरीबेनी, सोनपुरा सहित आसपास के गांवों के किसानों से करोड़ों रुपये का धान खरीद कर बिचौलिया फरार हो गया। पीड़ित किसानों ने शुक्रवार को शंकरगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई एवं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। किसानों के अनुसार टिकरौही गांव निवासी गणेश केसरवानी एवं उसका पुत्र धर्मेंद्र केसरवानी धान की खरीद-बिक्री का कार्य करते थे। किसानों ने अपना धान इन्हीं को बेचा था और उसने आश्वासन दिया था कि नारीबारी व जारी मंडी में धान बेचकर होली के बाद सभी को भुगतान कर देंगे। 18 मार्च को जब किसान अपना बकाया लेने उनके घर पहुंचे, तो उनके घर पर ताला लगा मिला एवं घर का सारा सामान गायब था। किसानों का आरोप है कि आरोपी गणेश केसरवानी एवं उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.