बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- 48 घंटे में नहीं मिल रही राशि, पैक्सों की खाक छान रहे किसान बिहारशरीफ। जिले में धान की खरीद कछुआ की गति से चल रही है। समितियों की मनमानी पर नकेल कसने में अधिकारी नाकाम हो रहे हैं। 15 नवंबर से खरीद की शुरुआत की गयी है। इस बार 1,59,961 टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन, अबतक महज 8675 टन ही खरीद हुई है। हद तो यह कि उपज देने के 48 घंटे में किसानों के खाते में राशि भेजने का दावा भी फेल हो रहा है। व्यवस्था की खामियां ऐसी कि खाते में राशि आने में कम से कम तीन से चार दिन तक लग रहे हैं। जिला सहकारिता विभाग के आंकड़े की मानें तो अबतक 1001 किसानों से खरीद की गयी है। जबकि, 833 किसानों को ही राशि मिली है। शेष किसान उपज के बदले राशि के लिए पैक्सों की खाक छान रहे हैं। 23 हजार से अधिक किसानों ने सरकारी दर पर धान बेचने के लिए नि...