मऊ, नवम्बर 30 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में धान खरीद के लिए बनाए गए 46 क्रय केन्द्रों पर अब धीरे-धीरे तेजी देखने को मिल रही है। लगभग माह भर में 894 किसानों से 7.10 फीसदी धान की तौल की जा चुकी है। वहीं 639 किसानों के खाते में 674.624 लाख का भुगतान भी पहुंच गया है। इस बीच कुछ केन्द्रों पर बोरे के अभाव में खरीद प्रभावित है तो वहीं कहीं धान का उठान नहीं होने से गोदाम फुल होने वाला है। डीआरएमओ विनय प्रताप सिंह ने किसानों से अपने धान को अच्छी तरह से सूखाकर क्रय केन्द्रों पर लाने की अपील किया है। वहीं केन्द्र प्रभारियों को नियमानुसार किसानों से खरीद के निर्देश दिए हैं। चिरैयाकोट संवाद के अनुसार क्षेत्र मे निर्धारित तीन धान क्रय केन्द्रों पर अब तक 80 किसानों से 3860 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वही किसानों के कागजात राजस्व विभाग द्वारा सत्यापन नहीं ह...