सासाराम, जनवरी 8 -- नौहट्टा। प्रखंड क्षेत्र में धान की खरीदारी करने से पैक्सों ने हाथ खड़े कर दिए। जिस कारण किसानों की काफी परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि धान खरीदारी के लिए पैक्सों को 40 प्रतिशत ही सीसी हुई थी। दारानगर पैक्स अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि अब तक 43 किसानों की धान खरीदारी हुई है। 100 से अधिक किसानों का निबंधन है। अधिप्राप्ति बढ़ाने की मांग की गयी है। बीसीओ ने कहा कि सभी किसानों के धान की खरीदारी होगी। स्टेट चेयरमैन रमेशचंद्र चौबे ने बताया कि कटौती करने के कारण पैक्सों परेशानी बढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...