सासाराम, जनवरी 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति व पराली प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम द्वारा सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी को लघु व सीमांत किसानों से अधिक से अधिक धान अधिप्राप्ति कराने का निर्देश दिया। औसत क्रय का लगातार अनुश्रवण करने को कहा। डीएम द्वारा सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसानों का भुगतान 48 घंटे के अंदर कराना सुनिश्चित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...