जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- सरकारी समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदारी की तैयारी जिला स्तर पर चल रही है। इसके तहत 54 लैम्पस और 20 मिलर को धान अधिप्राप्ति योजना से टैग किया जाएगा। इसके अलावा सभी लैम्पस के साथ एक-एक वीएलडब्ल्यू को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनयुक्त किया गया है। यह तैयारी पूर्वाभ्यास की तरह है, ताकि जब राज्य सरकार की ओर से संकल्प जारी हो, तो जिला प्रशासन अपनी तैयारी को अमलीजामा पहना सके। पिछली बार 15 दिसंबर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई थी। हालांकि इस बार आपूर्ति विभाग का संकल्प कब जारी होता है, इस पर सब कुछ निर्भर करेगा। उसी में सभी जिलों का खरीद का लक्ष्य भी दिया जाएगा। पिछले साल पूर्वी सिंहभूम जिले को राज्य में सबसे अधिक सात लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। हालांकि जिला प्रशासन उसे हासिल करने में सफल रहा था। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.