लखनऊ, दिसम्बर 10 -- इटौंजा टोल प्लाजा मानपुर राजा गांव के पास बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अवध) राजू गुप्ता गुट के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन ने टोल प्लाजा पर लिया जाने वाला टैक्स, धान क्रय केंद्रों पर किसानों की दिक्कतों और दलाली, बिजली व खाद जैसी समस्याओं को उठाया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला ने किसानों को समस्याओं के निदान के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद यूनियन ने मंडलायुक्त को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। फिर जाकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। भाकियू अवध राजू गुप्ता गुट के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा धान क्रय केंद्रों पर दलाली की जाती है। जिनकी सेटिंग होती है उन्हीं का धान खरीदा जाता है। जो वास्तविक किसान होते हैं, उनका धान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कि...