मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- हलिया। भारतीय खाद्य निगम की ओर से संचालित धान खरीद केंद्र मव‌ई कला पर धान का उठान न होने से दो दिनों से धान की खरीद बंद पर विधान परिषद सदस्य श्याम नरायन सिंह उर्फ विनीत सिंह ने नाराजगी जताते हुए डिप्टी आरएमओ को तत्काल धान खरीद शुरू कराने के निर्देश दिए। दरअसल हलिया क्षेत्र में सोमवार को एमएलसी के पहुंचने पर क्रय केंद्र पर दर्जनों किसान ट्रैक्टर ट्राली पर धान लादकर कड़ाके की ठंड में अपने बारी का इंतजार कर रहे किसानों ने शिकायत की। किसानों की परेशानी सुनते ही विधान परिषद सदस्य भड़क उठे और उन्होंने तत्काल डिप्टी आरएमओ से उनके मोबाइल पर बात कर दो दिनों में किसानों से धान खरीद व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रिय रंजन राजीव ने एमएलसी बताया कि क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान का उठान न होने ...