शामली, दिसम्बर 3 -- खादय विभाग उत्तरप्रदेश के अन्तर्गत नगर की कृषि मंडी समिति परिसर में धान क्रय केन्द्र खोला गया है। जिसमे शनिवार की सांय तक 128.40 मिट्रिक टन धान क्रय किया जा सका। थानाभवन की कृषि मंडी समीति परिसर में खादय विभाग उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत क्षेत्रिय विपन्न अधिकारी विजय सिंह के निरिक्षण में धान क्रय केन्द्र का 03 अक्टूबर शुक्रवार को शुभारम्भ किया गया था। क्रय केन्द्र खुलने के बाद एक माह में कुल 128.40 मिट्रिक टन धान क्रय किया गया। 2825 रुपये प्रति कुन्तल की दर से मंडी समिति में खोले गए धान केंद्र पर धान बेचा जा रहा है। केंद्र अधिकारी का कहना है कि किसानों की फसल पूरी तरह तैयार न हो पाने के कारण धान क्रय केंद्र पर अभी किसान बहुत काम आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...