देवरिया, दिसम्बर 18 -- देवरिया, निज संवाददाता जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें धान क्रय से संबंधित समस्याओं के समाधान को अधिकारियों, कृषकों एवं किसान यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ 19 दिसंबर को बैठक कराने का निर्देश दिया। कृषकों की समस्याओं के समाधान को जिला खाद्य विपणन अधिकारी को राइस मिलर्स को बैठक में बुलाने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रत्येक किसान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। अधिशासी अभियंता व सिंचाई विभाग के अधिकारी के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने कृषकों को पिछले माह आयोजित किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों ...