गढ़वा, जनवरी 16 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल कमेटी की ओर से शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही को भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी। कमेटी ने इसे संगठन के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा भानु के अनुभव और संघर्ष का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। साथ ही उनके चयन से झारखंड के ज्वलंत मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु गुप्ता ने राज्य सरकार और स्थानीय विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। किसानों से 32 रुपये प्रति किलो की दर से धान खरीदने की घोषणा की गई थी, लेकिन हकीकत में किसानों से 24 रुपये प्रति किलो की दर से ही धान क्रय केंद्र में लिया जा रहा है। वह भी क्रय केंद्र मात्र दो दिन चलने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.