सोनभद्र, नवम्बर 3 -- खलियारी। नगवां ब्लाक के नौडीहा न्याय पंचायत के दर्जनों किसानों ने धान क्रय केंद्र खोलने की मांग को लेकर सोमवार को साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल धान क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की है। नौडीहा साधन सहकारी समिति पर प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि यहां पर धान क्रय केंद्र खोलने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़, सांसद छोटेलाल खरवार, विधायक भूपेश चौबे ने अपनी लिखित संस्तुति दिया है। बावजूद अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया। माची, नौडीहा, दरेव, देवहार, मड़पा, चरगडा, सियरिया, बाकी, आदि गांव के किसानों ने कहा कि धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से हम लोगों को दूर धान बेचने के लिए जाना पड़ेगा। इससे काफी परेशानी होगी। ग्रामीण नन्दू प्रसाद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.