बिजनौर, सितम्बर 18 -- अफजलगढ़। भारतीय किसान यूनियन अनंते द्वारा आयोजित 'किसानों के द्वार कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई। विकास खण्ड के गांव त्रिलोकपुर में आयोजित बैठक में धान क्रय केंद्रों की स्थापना तथा फसलों के उचित मूल्य सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि धान की खरीद के लिए स्थानीय स्तर पर क्रय केंद्र स्थापित किए जाएं। फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित कर किसानों को उनकी मेहनत का उचित दाम दिलाया जाए। बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने, खाद और बीज उपलब्ध कराने, बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा, और आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाई जाए। संगठन के प्रदेश मंत्री विक्रम सिंह भंगू ने कहा, किसान को देश की रीढ़ करार देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। धान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.