गंगापार, दिसम्बर 11 -- बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को तहसीलदार बारा रोशनी सोलंकी ने क्षेत्र के नौढ़िया उपरहार, अकौरिया और सोनपुरा में क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। तहसीलदार बारा के सोनपुरा क्रय केंद्र पर अचानक पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। नौढ़िया उपरहार और अकौरिया के केंद्र का भी निरीक्षण करने पहुंची तो दोनों केंद्र बंद पाए गए। उन्होंने मौजूद किसानों से भी बातचीत किया तथा परेशानियों की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त वे मध्य प्रदेश की सीमा से लगे तहसीलदार बारा ने केंद्र बंद होने की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...