रांची, दिसम्बर 26 -- झारखंड में बनाए गए अधिकांश अधिप्राप्ति केंद्रों पर 15 दिसंबर से धान की खरीद शुरू है। शुरुआती पांच दिन 15 से 19 दिसंबर के बीच लगभग 2.58 लाख क्विंटल धान की खरीद की गई। इसके एवज में लगभग 63.16 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जाना चाहिए था, लेकिन आजतक महज लगभग 35 करोड़ का ही भुगतान किया जा सका है। इतना ही नहीं, किसानों ने विभाग के 48 घंटे में एकमुश्त भुगतान के दावे पर भरोसा करके अधिप्राप्ति केंद्रों पर अपना धान तो दे दिया, लेकिन पांच दिनों बाद भी कई जगहों पर किसानों को भुगतान नहीं किया गया। हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के किसान रूपेश कुमार ने 21 दिसंबर को नजदीक के बेंगबरी पैक्स में 42 क्विंटल और डेगन महतो ने 80 क्विंटल धान बेचा था। आज पांच दिन हो गए, लेकिन उन्हें फूटी कौड़ी नहीं मिली है। उसी प्रकार बोकारो जिले के गोमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.