बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- धान के पूंज में लगी आग, एक लाख का नुकसान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी प्रखंड के वर्षा गांव में मंगलवार की सुबह धान के पूंज में अचानक आग लग गई। घटना में किसानों को एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक धान के पूंज जलकर राख हो गये। गांव निवासी शिवनंदन पंडित और अरुण कुमार के पूंज थे। ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार बीघा खेत में तैयार धान का पूंज बनाकर रखा गया था। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...