बहराइच, अक्टूबर 10 -- बिछिया/बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ग्राम पंचायत कारीकोट के जमुनिहा गांव में शुक्रवार को एक धान के खेत में विशालकाय अजगर बैठे होने हड़कंप मच गया। अजगर किसी जानवर को निगले था और चल नहीं पा रहा था। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने उसे पकड़ कर सुरक्षित आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया है। गांव निवासी उत्तम पुत्र सिंघा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह वे अपने परिवार के साथ धान की फसल काट रहे थे। तभी उन्हें फसल के बीच अजगर बैठा दिखाई दिया। अजगर किसी जानवर को निगले था, जिससे चल रही पा रहा था। समाजसेवी कट्टर सिंह ने इसकी सूचना रेंजर कतर्नियाघाट आषीष गौंड़ को दिया। वन्य जीव विशेषज्ञ अभिषेक को उन्होंने रेस्क्यू के लिए भेजा। गजमित्रों की टीम के साथ पहुंचे वन्य जीव विशेषज्ञ व गजमित्र टीम के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.