समस्तीपुर, जुलाई 8 -- कल्याणपुर। किसानों ने बड़ी मेहनत कर अपने खेतों में धान की रोपाई की। बारिश नहीं होने के कारण पानी खरीद कर धान की रोपनी भी कर रहे हैं परंतु मानसून की बेरुखी के कारण वर्षा के अभाव में अब धान के खेतों में दरार फटने लगी है। संपन्न किसान तो पानी खरीद कर खेतों में लगी धान की फसल की सिंचाई कर रहे हैं परंतु हर किसान से यह संभव नहीं हो पा रहा है। इसके कारण किसान के खेतों में लगी धान की फसल के अलावे सब्जी सहित अन्य फसल भी सूखने के कगार पर पहुंच चुकी है। धान की सिंचाई एवं धान की रोपाई करना किसान को अब मुश्किल दिख रहा है। वहीं भिंडी के संपन्न किसान लालबाबू झा एवं बासुदेवपुर के सुरेश प्रसाद महतो सहित अन्य किसान ने बताया कि फसल की सिंचाई के दौरान जलस्तर नीचे चले जाने के कारण मोटर से पानी कम निकलता है जिसके कारण किसानों के फसल की सिं...