चंदौली, फरवरी 6 -- चंदौली, संवाददाता। धान के कटोरे में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से जायद सीजन में मक्का की बुआई को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही मक्का को गेहूं और धान के बाद तीसरी महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल के रूप में प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत किसानों को संकर मक्का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान आगामी जायद सीजन में जिले के किसी भी राजकीय कृषि बीज भण्डार से बीज प्राप्त कर सकते हैं। उप निदेशक कृषि भीमसेन ने बताया कि वर्तमान में मक्का का उपयोग मुख्य रूप से प्रोसेस्ड फूड, पोल्ट्री फीड और पशु आहार के रूप में होता है। इसके अतिरिक्त, एथेनॉल उत्पादन में भी मक्का का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे कच्चे तेल पर निर्भरता कम हो रही है। यह किसानों के लिए नकदी फसल के रूप में अतिरिक्त आय का स्रोत बन सकता है। कृषि वैज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.