आजमगढ़, जून 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह के कुशल निर्देशन एवं वित्तीय सहयोग से कृषि विज्ञान केन्द्र लेदौरा में धान की 35 संकर प्रजातियों पर परीक्षण शुरू हो गया। बुधवार को धान की नर्सरी डाली गई। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के निदेशक डॉ. आरबी सिंह ने कि बताया कि इन प्रजातियों का परफार्मेंस, अनुकूलन जनपद की जलवायु के आधार पर किया जायेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र लेदौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि 34 प्रकार की धान की जीनोटाइप एवं एक प्रजाति कंट्रोल प्रजाति का प्रयोग कर धान का परीक्षण किया जा रहा है। प्रक्षेत्र प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि रेंडोमाइज्ड ब्लॉक डिजाइन तकनीक के आधार पर एक जीनोटाइप का तीन रेपलीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.