देहरादून, अक्टूबर 26 -- बिचौलियों को अधिकार संपन्न बनाए जाने का किया विरोध किसानों का हक मार कर निजी लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप देहरादून, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस ने धान की सरकारी खरीद पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बिचौलियों को अधिकार संपन्न बना कर किसानों के शोषण का आरोप लगाया। कहा कि किसानों का हक मार कर निजी लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने कच्चे आढ़तियों को एमएसपी पर धान खरीदने के लाइसेंस दिया है। सरकार उन्हें धान की तुलवाई, परिवहन समेत अन्य खर्च भी दे रही है। इसके बाद भी वह किसानों के धान की खरीद नहीं कर रहें हैं। सरकार ने बिचैलियों को इतने अधिकार दे दिए कि इससे किसानों का हक मारा जा रहा है। प्रशासन किसानों को भ्रमित कर रहा है। समय पर खरीद न होने से उनका नुकसान हो रहा है। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.