अमरोहा, दिसम्बर 3 -- जिले में धान की सरकारी खरीद की रफ्तार इस बार सुस्त है। तीन अक्तूबर से शुरू हुई खरीद में दो महीना बीत चुका है, लेकिन 50 फीसदी लक्ष्य भी पूरा नहीं हुआ है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो 13 हजार मीट्रिक लक्ष्य के सापेक्ष 5685 मीट्रिक टन धान खरीद की गई है, जो लक्ष्य के 43.74 फीसदी है। विभागीय अफसर अब खरीद में तेजी लाने की योजना बना रहा है। खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ कम दिखाई दे रही है, तो दूसरी ओर कई केंद्रों पर तौल और भुगतान में सुस्ती बनी हुई है। नतीजा यह है कि किसान अब निजी व्यापारियों की ओर रुख कर रहे हैं। विभाग के अनुसार नमी की अधिकता के कारण कई किसानों ने अभी फसल बेचने का मन नहीं बनाया है। वहीं कुछ किसान धान की नमी और तौल की सख्त जांच से परेशान हैं। सरकारी लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग अब तेजी लाने की तैयार...