श्रावस्ती, जुलाई 8 -- इकौना। नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम खरगूपुर निवासी फूलमती (45) पत्नी राम कुमार मंगलवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई करने गई थी। इस दौरान धान की रोपाई करते समय उसके पैर में सांप ने काट लिया। महिला के चिल्लाने पर अन्य महिलाओं ने परिजनों को सूचित किया। कुछ ही देर में महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों की ओर से महिला को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...