हाजीपुर, अगस्त 4 -- हाजीपुर, एक प्रतिनिधि बारिश से किसानों को राहत पहुंचाई है। झमाझम बारिश होने के साथ ही धान की रोपनी तेजी से शुरू हो चुकी है। कृषि योग्य भूमि में धान की रोपनी लायक पर्याप्त जलभराव हो गया है, जिससे किसानों को पटवन कर धान की रोपनी पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिली है। वैशाली जिले में धान की खेती के लिए 50293.71 हेक्टेयर भूमि पर धान रोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें अब तक 30439.52 हेक्टेयर में धान की रोपनी की किसानों ने पूरा कर लिया है। खेतों में पानी जमा हो जाने से रोपनी कर रहे किसान काफी उत्साहित दिख रहे हैं। सावन माह के अंत में झमाझम बारिश होने के साथ सभी प्रखंडों में धान की रोपनी का कार्य में किसान व्यस्त हैं और सुबह से लेकर शाम तक धान की रोपनी में जुटे हैं। धान की रोपनी की रफ्तार तेज होने से यहां कृषि...