बिहारशरीफ, जनवरी 2 -- धान की रखवाली कर रहे युवक की गला दबाकर हत्या मानपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में हुई घटना हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, अज्ञात पर एफआईआर फोटो : मानपुर-बिहारशरीफ सदर अस्पताल में शुक्रवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में गुरुवार की रात धान की रखवाली कर रहे युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। मृतक सुखदेव प्रसाद का 38 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है। वह गांव में ही पॉल्ट्री फार्म चलाता है। साथ ही ट्रक का चालक भी है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ गला दबाकर हत्या की एफआईआर दर्ज करायी है। परिजनों ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद खलिहान में धान की रखवाली करने गया था। वहां से वापस नहीं लौटा। सुबह लोग खलिहान पहुंचे तो उसका शव पड...