बागेश्वर, सितम्बर 26 -- जिला मुख्यालय से लगे उडलगांव का एक किसान धान की मढ़ाई करते समय गश खाकर गिर गया। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बच्चे हल्द्वानी में रहते हैं, जिन्हें सूचना दे दी है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुवार उडल गांव निवासी 67 वर्षीय रतन सिंह परिहार पुत्र जैत सिंह परिहार शुक्रवार की सुबह धान की मढ़ाई करने के लिए खेत में गए। धान मढ़ाई करते वक्त वह गश खाकर नीचे गिर गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतक के बच्चे हल्द्वानी में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी है। इधर कोतवाल कैलाश ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.