कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। धान की बालियों में इस बार कंडो रोग तेजी से लग रहा है। बालियों के दानों में काले धब्बे के आकार का रोग लगने से फसलों के नष्ट होने का खतरा है। किसानों का कहना है कि दवाओं का छिड़काव करने के बाद भी रोग दूर नहीं हो रहा है। इसे लेकर जिले के किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। बेमौसम बारिश से धान की फसलों के खेतों में बिछ जाने के बाद अब दूसरी समस्या किसानों के सामने खड़ी होने लगी है। धान की दिलखुश, 2477 समेत कई प्रजातियों में बारिश बाद कंडो रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। धान की बालियों के दानों में लगने वाले रोग को लेकर किसान दवाओं का छिड़काव भी कर रहे हैं। बावजूद इसके कोई फायदा नहीं मिल रहा है। रोग के चलते बालियों के दाने सड़कर काले हो जा रहे हैं। दवाओं का छिड़काव करने के बाद भी रोग का प्रकोप कम नहीं हो रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.