खगडि़या, नवम्बर 12 -- चौथम। चौथम प्रखंड क्षेत्र के चौथम, मालपा सहित विभिन्न बहियारों में किसानों के खेतों में लगी धान फसल के बालियों में पौधा उग आने से फसल किसी काम का नहीं रहा। उल्टे किसानों को अब रबी फसल की चिंता लगी है। वहीं दूसरी ओर धान के पराली को काटने एवं खेतों से हटाने के लिए अतिरिक्त नुकसान झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र के दर्जनों किसान धान फसल को लेकर सदमे में दिख रहे हैं। ऊपर से पराली हटाने के खर्चे किसानों के कमर तोड़ रहे हैं। किसान बड़ी आशा से सालभर मेहनत कर अपने खेतों में धान की फसल लगाई। ताकि इसके घर भी खुशहाली लौट सके। लेकिन सीजन की अंतिम बारिश ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। किसानों की खेतों में काफी पानी जम गया है। जिस कारण किसान लाचार हो गए हैं तथा अपनी आंखों के सामने फसल की बर्बादी देख रहे हैं। क्षेत्र के लालपुर निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.