रुडकी, सितम्बर 12 -- सीजन में इस बार अधिक बरसात होने से धान की फसल में फंगस रोग लगना शुरू हो गया है। रोग से निपटने के लिए किसान एंटीफंगस रसायन का प्रयोग कर उपचार कर रहे हैं। धान की फसल पकने में अब कुछ ही समय शेष बचा है। अक्तूबर माह से धान की कटाई का कार्य शुरू हो जाता है। इस बार अधिक बरसात होने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा काफी अधिक रही। जिसके बाद धान की फसल को फंगस रोग का असर भी देखने को मिल रहा है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान दीपक कुमार ने बताया कि फंगस लगने के बाद पौधे की पत्तियां प्रभावित होने लगती है। उपचार नहीं किया जाए तो पौधा पूरी तरह से नष्ट हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.