औरंगाबाद, सितम्बर 25 -- प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में धान की फसल में झुलसा रोग (शीथ ब्लाइट) का प्रकोप फैल गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई किसान विशेषज्ञों से संपर्क कर उपचार के उपाय जानने में जुटे हैं। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बुधवार को प्रखंड के सुही गांव का दौरा किया। उन्होंने फसलों में रोग का निरीक्षण किया और किसानों को जरूरी सलाह दी। उन्होंने बताया कि यह फफूंद जनित रोग है और धान की फसल के लिए खतरनाक है। रोग से अनाज की उपज और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होती हैं। पौधों के तनों और पत्तों पर मटमैले, सफेद और हरे धब्बे उभरते हैं। धब्बों का किनारा हरा या बैंगनी और बाद में पुआल जैसा रंग का हो जाता है। रोग अधिक तापमान, घनी रोपाई, मिट्टी में बीमारी और खेत में अत्यधिक यूरिया प्रयोग से तेजी से फैलता है। रोकथाम के लिए बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.