औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- धान की फसल में इन दिनों झुलसा (शीथ ब्लाइट) रोग का प्रकोप देखा जा रहा है, जिससे किसान चिंतित हैं। कुटुंबा प्रखंड के परसा टोले रामपुर गांव के किसान रामचन्द्र सिंह ने बताया कि धान के पत्ते पुआल की तरह सूखने लगे हैं। शुरू में इसका असर आरी के किनारे-किनारे दिखाई देता है, लेकिन धीरे-धीरे यह पूरे खेत में फैलने लगता है। कई अन्य किसानों ने भी फसल में इस बीमारी की बात कही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि यह फफूंद जनित रोग है और धान की फसल के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। इससे अनाज की उपज और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होती हैं। पौधों के तनों पर लिपटे पत्तों पर मटमैले, सफेद और हरे धब्बे उभर आते हैं। धब्बों का किनारा हरा या बैंगनी और बाद में पुआल जैसा रंग का हो जाता है। उन्होंने बताया कि यह रोग अधिक तापमान और खेत में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.