सीतामढ़ी, नवम्बर 23 -- पिपराही। जलजमाव वाले खेतों से धान फसल की कटाई कर किसान ऊंचे जगह पर ले जाकर सुखा रहें हैं।खेतों में पानी रहने से अधिकांश लोग केवल धान की बाली की कटाई कर रहें हैं।धान की जो बाली पानी में पूर्ण रूप से डूबा हुआ है।वह नष्ट हो गया है।वैसे धान की बाली से दाना नही निकल रहा है।पानी में डूबे रहने से अंकुरित होकर सङ चुका है।खतों से धान की कटनी हो जाने के बाद भी उसमें रबी फसल लगाना मुश्किल हो गया है।खासकर कर नीचले क्षेत्रों के धान के खेतों में बारिश के पानी का जमाव बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...