फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 5 -- फर्रुखाबाद। धान की फसल काटने से मना करने पर हुये झगड़े में मारपीट कर दी गयी। इस मामले मेें रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।अब मऊदरवाजा पुलिस इसमें जांच करेगी। जनैया सठैया गांव निवासी रवींद्र ने गांव के ही सत्यवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि 9 अक्तूबर की शाम 4:30 बजे मेरा भाई रामजीत से सत्यवीर की धान की कच्ची फसल को लेकर कहासुनी हो गयी। इसमें झगड़ा हुआ तभी सत्यवीर ने मेरे भाई रामजीत को मारापीटा जिससे भाई रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका प्राइवेट में इलाज कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत को देखते हुये मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें जाचं कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...