काशीपुर, जनवरी 21 -- बाजपुर, संवाददाता। क्षेत्र में एक किसान द्वारा राइस मिल स्वामी पर धान की फसल का बकाया भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित किसान ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बुधवार को एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। बांसखेड़ी निवासी किसान कुलदीप सिंह सरना ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि उन्होंने 22 अक्तूबर को अपनी धान की फसल लगभग 135 कुंतल पिपलिया स्थित एक मिलर्स को बेची थी। इस फसल की कुल कीमत 3,10,000 रुपये तय हुई थी। किसान का आरोप है कि जब भी वह अपनी मेहनत की कमाई मांगने मिल स्वामी के पास जाता है, तो उसे कोई न कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। पीड़ित किसान ने किसान यूनियन से मदद मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान यूनियन के अध्यक्ष विक्की रंधावा और अन्य किसान नेता पीड़ित के साथ मिल स्वामी से म...