बांदा, नवम्बर 21 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में ग्राम इटराखुर्द के मजरा उसरीपुरवा निवासी एक किसान धान की फसल काटते समय अचेत होकर गिर गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया। चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मजरा उसरी पुरवा निवासी 50 वर्षीय महेश्वरी शुक्रवार की शाम स्वयं के एक बीघे में लगी धान की फसल काट रहा था। इस दौरान अचेत होकर खेत में गिर गया। माहेश्वरी के पुत्र अमर ने पीआरबी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने उसे जीप में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई जहां चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दियाl। थाना पुलिस ने चिकित्सालय जाकर मामले को संदिग्ध मानते हुए फार एसएस टीम को सूचना देकर बुलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...