गिरडीह, नवम्बर 2 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। धान की खेती पर आश्रित किसानों को चक्रवाती तूफान व बारिश के पानी से किसानों को बड़ा झटका लगा है। तेज हवा से खेतों में खड़े धान की फसलें गिर गयी है। गिरे हुए धान के ऊपर चार दिनों से लगातार बारिश होने से खेतों में लगे धान की बाली में अंकुर पनपने लगे हैं और धान फसल का रंग बदरंग हो गया है। धान की फसलों पर पड़ी मौसम की मार से किसान हताश हैं। शत प्रतिशत किसानों के खेतों में लगी धान की फसल की हुई बर्बादी से किसानों में मायूसी छायी हुई है। बतला दें कि बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर धान की खेती करते हैं और धान की खेती पर ही किसान आश्रित भी है। धान के अलावा प्रखंड क्षेत्र में गिने चुने किसान रबी की खेती करते हैं। इसलिए किसानों के लिए धान ही मुख्य फसल मानी जाती है। छठ पूजा के बाद किसान पके हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.