रायबरेली, दिसम्बर 2 -- सरेनी। क्षेत्र के दो धान क्रय केंद्रों में मंगलवार तक 3415 कुंतल धान खरीदा गया था। इब्राहिमपुर केंद्र प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र पर राजेश रामशंकर सिंह, रामनारायण सिंह अशोक समेत 19 किसानों का 1573 कुंतल धान खरीदा गया है लेकिन अभी तक केंद्र पर ही डंप है। इसी तरह मलके गांव केंद्र में 36 किसानों का 1842 कुंतल धान खरीदा गया है। क्रय केंद्र प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पाउडर न होने से अभी तक धान की उठान नहीं हुई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...