गंगापार, जून 10 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। जून माह का एक पखवाड़ा बीतने को है। इस समय बारा क्षेत्र के किसान धान की नर्सरी और रोपाई की तैयारी में है किंतु नहर विभाग इस समय पानी देने का बजाय नहरों में पुलिया का निर्माण का कार्य करा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। बारा क्षेत्र का अधिकांश भाग सिंचाई के लिए बाघला पंप कैनाल परियोजना के कमला पंप कैनाल पड़ुआ पर आधारित है। इलाके में अधिकांश हिस्सों में धान की नर्सरी नहीं पड़ पाई है। कुछ किसानों ने नर्सरी डाल दिया है उनकी रोपाई का समय है किन्तु इस समय नहर पूरी तरह सूखी हुई है। बारा के सरसेड़ी गांव के किसान संदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि उनके गांव में नहर में पुलिया बनाया जा रहा है। इसका सीधा मतलब है कि जब तक पुलिया तैयार नहीं होती है तब तक नहर में पानी नहीं आएगा। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.