सीवान, दिसम्बर 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में करीब डेढ़ महीने से धान की खरीदारी शुरू है। लेकिन, अब तक मात्र सात हजार एमटी ही धान की खरीदारी हो पाई है। इससे यह साफ-साफ झलक रहा है कि क्रय केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में किसान नहीं पहुंच रहे हैं। मंगलवार जिले में कई क्रय केंद्रों की पड़ताल की गई। इसमें कई क्रय केंद्र चयन के बाद भी नहीं खुल रहे हैं। इससे उहापोह की स्थिति किसानों में देखी जा रही है। किसान रामाशंकर प्रसाद, सुरेश महतो, अजीत कुमार ने बताया कि पैक्सों में धान बेचने को लेकर जितना भाग-दौड़ और कागजी पक्रिया पूरी करनी पड़ रही है। इससे अच्छा है कि घर पर ही सीधे व्यापारी से बेच दें। एक किसान ने कहा कि केंद्र पर धान लेकर जाने पर नमी का बहाना बनाकर भी नहीं लिया जा रहा है। हालांकि दूसरे किसान ने कहा कि पहले पैसा आने में समय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.