मुजफ्फरपुर, नवम्बर 18 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में धान की खरीद नहीं होने से किसनों में रोष है। इसको लेकर झिटकहियां गांव के किसान किशोर कुमार सहित अन्य ने डीएम को ज्ञापन सौंप कर धान की खरीद शुरू कराने की मांग की है। किसानों ने बताया कि आवेदन के आलोक में डीएम ने सहकारिता पदाधिकारी को तत्काल धान की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया। इधर, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राज कुमार नायक ने बताया कि बुधवार को पैक्स को क्रेडिट मिलने के बाद किसानों से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.