समस्तीपुर, दिसम्बर 18 -- उजियारपुर। प्रखंड कार्यालय उजियारपुर के समक्ष बुधवार को माले समर्थित संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा उजियारपुर प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किसानों से सरकारी दर पर धान की खरीदारी पैक्सों के माध्यम से सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर धरना दिया। इससे पहले कार्यकर्ता शिव मंदिर से जुलूस की शक्ल में सहकारिता विभाग के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए बीडीओ कार्यालय के समक्ष पहुंचे। जहां यह प्रदर्शन धरना कार्यक्रम में बदल गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने किसानों का धान सरकारी दर 2369 रुपए प्रति क्विंटल पैक्सों द्वारा नहीं खरीदे जाने पर बीसीओ पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। नेताओं ने रबी फसलों के लिए रासायनिक खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी पर रोक लगाने, किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी द...