आरा, जनवरी 10 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी प्रखंड के व्यपार मंडल और सियाडीह पैक्स साख समिति में धान की खरीदारी नहीं होने पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पहुंच किसानों ने रोष जताया। प्रखंड मुख्यालय पहुंचे किसान अजय कुमार राय, प्रभुनाथ राय, विंकटेश सिंह, संजय राय, विकास सिंह, ललन राय सहित अन्य किसानों ने बताया कि व्यपार मंडल चरपोखरी और सियाडीह पैक्स के आवंटन में काफी कटौती की गई। इससे सभी किसानों की खरीदारी नहीं हो रही है। वहीं इस बाबत व्यापार मंडल चरपोखरी व सियाडीह पैक्स अध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने बताया कि व्यपार मंडल चरपोखरी का लक्ष्य दो हजार क्विंटल व सियाडीह पैक्स का लक्ष्य 16 सौ क्विंटल कर दिया गया है। इससे सभी किसानों की खरीदारी करना संभव नहीं है। जब तक खरीदारी लक्ष्य में वृद्धि नहीं होती, तब तक खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.