जहानाबाद, दिसम्बर 4 -- करपी। निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के सरवाली गांव में गुरुवार को जिला सांख्यिकी विभाग के द्वारा धान की पैदावार का आकलन के लिए जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों के समक्ष क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया की गई। इसके लिए रैंडमली नियमानुसार धान के खेत का चयन किया जाता है। इस दौरान डीएसओ इंद्रजीत कुमार,बीडीओ प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारियों को हंसुआ से स्वयं धान कटाई करते देखा गया। बीडीओ ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है,यह कृषि कार्य लोगो की खूबसूरती बढ़ाता है। सभी लोगों को कृषि के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। नए नए तकनीक और उन्नत बीज के उपयोग कर अच्छी पैदावार प्राप्त करनी चाहिए। क्रॉप कटिंग के लिए मापी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.